
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन0 कोलंची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा, के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी, कुँवर प्रभात सिंह के पर्वेक्षण में सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू के निर्देशन में उ0नि0 संदीप कुमार शर्मा, थाना जीआरपी डीडीयू मय पुलिस टीम के द्वारा न्यायालय विशेष ए0सी0जे0एम0 ईसीआर डीडीयू जनपद चन्दौली द्वारा जारी एनबीडब्लू सम्बन्धित मुकदमा नं0 1231/20 अ0सं0 17/20 धारा 379/411 भा0द0वि0 सरकार बनाम नरायन डोम पुत्र स्व0 सुन्दर डोम निवासी मानसरोवर तालाब चकिया तिराहा के पास गैस गोदाम मानसनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 23 वर्ष, को रेलवे स्टेशन डीडीयू के सर्कुलेटिंग एरिया से दिनांक 21.03.2026 को समय करीब सुबह के 09.10 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा वारण्टी को थाना हाजा पर लाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।





