
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी : दालमंडी गली के चौड़ीकरण का काम जनवरी से एक बार फिर तेज हो गया है। शनिवार को परियोजना के तहत आठवें मकान का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा परचेज किए गए भवन पर कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सुरक्षा कारणों से मकान की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई और आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।नवंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के बाद इस परियोजना को मिशन मोड में लेने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद नवंबर 2025 में लगातार कार्रवाई करते हुए छह मकानों को ध्वस्त किया गया। SIR स्कीम लागू होने के बाद करीब डेढ़ महीने तक काम ठप रहा, जिसे अब दोबारा शुरू कर दिया गया है।





