
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी में फर्जी बेटिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। थाना गुढम्बा और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद की है।
इन आरोपियों पर आरोप है कि वे फर्जी ऑनलाइन बेटिंग ऐप बनाकर लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा देते थे और उनसे भारी-भरकम रकम ठग लेते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग देशभर में फैला हुआ था और ठगी का नेटवर्क तकनीकी रूप से काफी संगठित था।
पुलिस आयुक्त ने की टीम की सराहना, और इस बड़ी सफलता के लिए कार्रवाई में शामिल टीम को 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।
इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे कई और राज्यों में सक्रिय ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।





