
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गौशाला की आड़ में चल रही गौतस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शुभम भारती, रतन लाल, विजय शंकर और सतपाल सिंह शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह वाराणसी से लेकर बिहार तक बड़े पैमाने पर गौवंश की तस्करी कर रहा था। कार्रवाई के दौरान इनके कब्जे से 58 गायों को भी बरामद किया गया है।
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार और किन-किन राज्यों या लोगों से जुड़े हैं।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई कार्रवाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गौशालाओं की आड़ में किस तरह से गैरकानूनी गतिविधियां संचालित हो रही हैं।





