
वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं।
उन्होंने एक निजी बातचीत के दौरान कहा कि “आज के समय में 100 में से मुश्किल से दो-चार लड़कियां ही पवित्र होती हैं, बाकी सभी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में लगी हुई हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। और उनके इस बयान ने विवाद को जन्म दे दिया है। संत प्रेमानंद ने कहा कि अगर कोई युवक 4 लड़कियों से संबंध बनाता है, तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाएगा, क्योंकि उसे व्यभिचार की आदत लग चुकी होती है। इसी तरह, जो लड़की 4 पुरुषों से संबंध बना चुकी है, उसके अंदर एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रहती।
उन्होंने यह भी कहा कि 100 में से मुश्किल से दो-चार कन्याएं ही ऐसी होती हैं,जो पवित्र जीवन जीकर किसी एक पुरुष को समर्पित होती हैं।
प्रेमानंद महाराज ने अपने बयान में आज-कल के युवाओं के रिश्तों को लेकर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग न तो सच्चे पति बन सकते हैं, न ही सच्ची बहुएं।
बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया, और अब लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
कई लोगों ने इसे “महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और छोटी सोच” बताया है।





