
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए 15 जून 2025 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
इसी क्रम में जनपद उन्नाव से चयनित 610 पुरुष और 246 महिला अभ्यर्थियों को भी इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 14 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव श्री अखिलेश सिंह ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई और चयनित अभ्यर्थियों के साथ तैनात पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाइन में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचने की अपील की है ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।




