
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
बलरामपुर, जिले के सपा नेता व उतरौला विधानसभा से पूर्व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हसीब खान के नाबालिक बेटे पर आरोप लगाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद मीडिया के सामने आई आरोपी महिला ने सपा नेता के बेटे के साथ जोड़कर वायरल वीडियो पर पूर्णतः विराम लगा दिया है। और सभी आरोपी को निराधार बताया । सोशल मीडिया पर खबरें वायरल करने वालों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बताते चलें कि सपा नेता के नाबालिक बेटे को महिला की मदद करना भारी पड़ गया । राजनीतिक विरोधियों को सपा नेता व परिवार पर कीचड़ उछलने और बदनाम करने की साजिश कामयाब होती दिखाई पड़ रही थी। लोग राजनीतिक दुश्मनी के चलते ऐसी साजिश को अंजाम देंगे शायद यह बात पूर्व प्रत्याशी हसीब खान को भी नहीं पता थी।
दो महिलाएं वायरल वीडियो में सामने आती हैं ।और सपा नेता के नाबालिक बेटे व परिवार पर तमाम संगीन आरोप लगाकर, सपा नेता के परिवार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश करती है। वीडियो वायरल होने के बाद वह वीडियो देखने पर जिस महिला से जोड़कर गंभीर आरोप लगाया जा रहा था। उसे महिला ने मीडिया के सामने आकर राजनीतिक षड्यंत्र और सपा नेता हसीब खान के परिवार को बदनाम करने की साजिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। इसके बाद षड्यंत्रकारीर्यों में हड़कंप मचा हुआ है।
आरोपी बताई गई महिला ने बताया कि परिवार ससुराल के लोग मारपीट व परेशान करते थे । जिससे पीड़ित होकर मैं अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। रास्ते में मेरे देवर के दोस्त जो कि सपा नेता हसीब खान के बेटे थे। जिससे मैं अपने रिश्तेदार के घर पहुंचने के लिए मदद मांगी और रिश्तेदार के घर पहुंचने के लिए कहा ।तो उसने मेरी मजबूरी देखते हुए मेरे रिश्तेदार के यहां बाराबंकी छोड़कर चला गया। फोन मेरा स्विच ऑफ था मैंने जब स्विच को खोल तो मुझे व सपा नेता के बेटे को लेकर एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसका सपा नेता के बेटे से कोई लेना-देना नहीं था। और न ही कोई मामला ऐसा था।
महिला ने बताया कि सपा नेता के परिवार और मुझे बदनाम करने वालों के खिलाफ मैंने प्रार्थना पत्र देकर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले पर जब सपा नेता हसीब खान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। सभी आरोप निराधार हैं ।कानूनी कार्रवाई ऐसे लोगों के खिलाफ की जाएगी।





