उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतराजनीति

14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की विशाल रैली के लिए अयोध्या से कांग्रेसी हुए रवाना

  • रिपोर्ट: अमित कुमार

अयोध्या: आज अयोध्या जिला कार्यालय कमला नेहरू भवन से कांग्रेसी जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुए इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा के कांग्रेस से बीजेपी घबराई हुई है और प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बौखलाहट भरा बयान दे रहे हैं वहीं कांग्रेस अयोध्या जिला सचिव पंकज सिंह ने कहा कि देश को तोड़ने वाली भाजपा की साजिश को कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी।

सत्ता में आने के बाद भाजपा देश को निरंतर कमजोर कर रही है जो भी हितकारी नीतियां देश की जनता के लिए बननी चाहिए वह नीतियां भाजपा अपने चाहते उद्योगपतियों के फायदे के लिए बना रही हैं पंकज सिंह ने कहा कि एस आई आर जल्दी में करा के भाजपा सरकार लोगों को मताधिकार से वंचित करना चाह रहे हैं।

दिल्ली की रैली में भाग लेने जाने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम अवध पासी.महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा. किसान प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राजकुमार पांडे .अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर.अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष तैयब खान यासीन .सहित तमाम कांग्रेसी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button