
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: खबर जनपद अयोध्या से प्रभु श्री राम की नगरी में स्थित ग्राम पंचायत माझाबेहटा भठरहिया का है जहां राजू नाम के व्यक्ति का दीपावली के दिन घर के सामने रखा छप्पर में आग लग गयी थी, राजू का आरोप है का उसके पाट्टीदर के पटाखे की चिंगारी से आग लगी जिसकी तहरीर अयोध्या-धाम की पुलिस को दी गई और एफआईआर खबर चलने तक नहीं लिखी गयी, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पट्टीदार बड़े रसूख वाला है इसलिए पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है वहीं कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राजू के घर गया जब उसने बात कि तो थानेदार ने कहा की राजू की एफआईआर लिख ली जायेगी।
प्रतिनिधि मंडल ने मांग कि जल्दी से जल्दी मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी हो, वहीं आरोपी ने कहा कि कुछ दिन पहले राजू से मेरा झगड़ा हुआ था इसलिए राजू मेरे परिवार को ग़लत तरीके से फंसा रहा है।



