
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला बोलते हुए उसकी तुलना ‘कूपमंडूक’ (कुएं में रहने वाले मेंढक) से की। उन्होंने एक कहानी सुनाकर सपा की सोच पर तंज कसा।
सीएम योगी ने कहा, “एक कुएं में कुछ मेंढक रहते थे। एक दिन समुद्र से एक मेंढक वहां आ गया। कुएं के मेंढकों में से एक ने उससे पूछा, ‘समुद्र कितना बड़ा होता है?’ और फिर खुद ही उछल कर बोला, ‘क्या इतना बड़ा?’ समुद्र से आए मेंढक ने कहा, ‘इससे भी बड़ा।’ वह फिर उछला और बोला, ‘क्या इतना बड़ा?’ समुद्र से आए मेंढक ने फिर कहा, ‘इससे भी बड़ा।'”
योगी ने आगे कहा, “हमारी सपा के लोग भी उसी कुएं के मेंढकों की तरह हैं। वे परिवार से आगे कुछ सोच ही नहीं पाते। उनका कोई विजन नहीं है।”
मुख्यमंत्री ने यह बयान देकर सपा पर परिवारवाद और सीमित सोच का आरोप लगाया।





