
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली, 9 जुलाई 2025। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर गहरी चिंता जताई है।
अपने पत्र में केजरीवाल ने यमुना नदी के पारिस्थितिकी तंत्र और दिल्ली की जल आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि,
“यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की जीवनरेखा है। इसमें हो रहा अनियंत्रित खनन गंभीर पर्यावरणीय संकट का कारण बन सकता है।”
मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि खनन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए और इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के संबंधित विभागों के बीच संयुक्त समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि यमुना को संरक्षित किया जा सके।
दिल्ली सरकार का कहना है कि यमुना में हो रहा रेत और मिट्टी का अत्यधिक खनन जलधारा को बाधित कर रहा है और इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि दिल्ली में जल संकट और बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है।
रेखा गुप्ता ने पत्र में यह भी प्रस्ताव दिया कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार तैयार हो, तो दिल्ली सरकार तकनीकी और वैज्ञानिक मदद देने के लिए भी तत्पर है।
अब देखना यह होगा कि यूपी सरकार इस पत्र के जवाब में क्या रुख अपनाती है और यमुना नदी की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।





