
- रिपोर्ट: विक्रांत चौधरी
अलीगढ़ नगर निगम के स्वच्छ अलीगढ़-स्वस्थ अलीगढ़ अभियान की शुरुआत के साथ स्वच्छता अभियान सेंटर पॉइंट से जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अलीगढ की सड़कों को कचरा मुक्त, शहर को स्वच्छ और हरित बनाना है, साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।कूड़ा कूड़ेदान में डालें, सड़क पर नहीं।नागरिकों से अपील की गई कि वे कूड़े को सड़क पर न फेंके और उसे केवल कूड़ेदान में डालें व स्वच्छता अभियान में भागीदारी दे।नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

प्लास्टिक से बचें,पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कपड़े के थैले का उपयोग करने का आग्रह किया जा रहा है।सफाई रखने का जिम्मा,दुकानदारों और घरों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने आस-पास की सफाई बनाए रखें।कचरा न जलाएं,कचरे को जलाने की बजाय, नगर निगम की सेवा का उपयोग करने की अपील की जा रही है। डोर टू डोर कलेक्शन का पालन करें,नागरिकों को कचरा केवल डोर टू डोर कलेक्शन वाली गाड़ी में डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


अभियान अन्तर्गत किये जाने वाले प्रयास,यह अभियान मात्र नहीं है इस बार अलीगढ़ की पहचान बदलने के लिये इसे जन आंदोलन का रूप देकर हर शहरवासी को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।पार्षद वार्डो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिये वार्ड के नागरिकों की वार्ड प्रोत्साहन समितियों का गठन किया गया।नगरीय क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को इस अभियान से जोड़ा गया ताकि बच्चों के माध्यम से उनके परिवार वालों की स्वच्छता के प्रति सोच में बदलाव लाया जा सके।





