
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: असलहे से लैस होकर जान से मारने की नीयत से की थी फायरिंग मामले में सत्यम तथा उत्कर्ष मिश्रा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल अभय प्रताप सिंह उर्फ माफिया को पुलिस ने दबोचा।
मामले में एक और अन्य फरार आरोपी आशुतोष को पुलिस गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास तिवारी , उप निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह उप निरीक्षक दीपक पांडे उप निरीक्षक अनिल सिंह कॉन्स्टेबल विनय शुक्ला तथा महिला कांस्टेबल आरती सिंह की वाली टीम को मिली सफलता।
आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस और 32 बोर की एक मैगजीन बरामद हुई है।
डी सी पी पूर्वी शशांक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी गिरफ्तार करने वाली टीम को 10000 इनाम, ए डी सी पी पूर्वी अमित कुमावत तथा एसीपी विभूति खंड विनय कुमार द्विवेदी रहे मौजूद।



