
- समाचार टूडे वाराणसी
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा माघ मेला-2026 के अवसर पर परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुये हेतु गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया गया है।
- मार्ग परिवर्तन-
– दानापुर से 15 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 20934 दानापुर- उधना एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग पं० दीनदयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं० दीनदयाल उपाध्याय जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इसगाड़ी का ठहराव वाराणसी जं., ज्ञानपुर रोड एवं प्रयागराज जं. स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी से00.45 बजे छूटेगी।
– उधना से 14 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जं.-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इसगाड़ी का ठहराव प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड एवं वाराणसी जं. स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी से04.05 बजे छूटेगी।
– पटना से 06 जनवरी से 17 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव काशी, वाराणसी जं., ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग एवं प्रयागराज जं. स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी से 19.00 बजे छूटेगी।
– सिकंदराबाद से 16 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जं.-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव प्रयागराज जं., प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, भुल्लनपुर एवं वाराणसी जं. स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी से 10.27 बजे छूटेगी।
– दानापुर से 17 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव वाराणसी जं., भुल्लनपुर, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग एवं प्रयागराज जं. स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी से 20.20 बजे छूटेगी।
– दादर से 16 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 01025/01027 दादर-बलिया/गोरखपुर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जं.-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर- प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड एवं बनारस स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी से 18.35 बजे छूटेगी।
– बलिया से 17 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 01026/01028 बलिया/गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार- जौनपुर-वाराणसी जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बनारस, ज्ञानपुर रोड एवं प्रयागराज जं. स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी से 22.15 बजे छूटेगी। – रामेश्वरम से 11 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 22535 रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव प्रयागराज जं. एवं ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी से 21.50 बजे छूटेगी। – बनारस से 15 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 22536 बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव ज्ञानपुर रोड एवं प्रयागराज जं. स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी से 23.10 बजे छूटेगी।





