- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर भेलूपुर थाने में गल्ला बजरडीहा के रहने वाले मोहम्मद अकरम की शिकायत पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके 560 स्क्वायर जमीन बेचने वाले शब्बीर हैदर खोजवा कश्मीरीगंज खोजवा के आने वाले खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़ित आरोपी ने दूसरे की जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके अपना नाम चढ़ा लिया था। इसके बाद उनका 20 लाख रुपए में जमीन बेच दिया। जमीन लेने के बाद₹500000 लगाकर निर्माण कार्य कर दिए। 11 लाख 45 हजार रुपए आरोपी को देने के बाद जमीन का लिखा पड़ी कराया। इसके बाद पता चला कि आरोपी दूसरे की जमीन को फर्जी गिरी करके बेच दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की मामले की जांच करने में लगी है।





