– भदोही जिले के चौरी क्षेत्र में लावारिस हाल में ट्रक मिली सरिया गायब
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में लोहे की सरिया लाद कर खड़ी ट्रक 11 फरवरी की रात में रहस्य में ढंग से गायब हो गई ट्रक मालिक को घटना की जानकारी 12 फरवरी के दोपहर तब हुई जब भदोही जिले की चौरी पुलिस फोन कर उन्हें बताया कि उनकी ट्रक खाली स्थिति में थाना क्षेत्र के गोहिलाव गांव के नहर की पुलिया के पास लावारिस स्थिति में खड़ी मिली है।
सूचना पर ट्रक मालिक चौरी थाने पहुंचा तो देखा ट्रक पर लादी गई सरिया साढ़े 24 कुंतल गायब थी इस मामले में कपसेठी पुलिस 15 फरवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रक मालिक रमेश गुप्ता पुत्र बसंत लाल गुप्ता निवासी ककरहवा ।।मटुका।। की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अब मामले की जांच करने में जुटी है।
घटना के मुताबिक ट्रक मालिक जो ड्राइवर भी है अपनी ट्रक पर सरिया लाद कर घटना के शाम अर्जुनपुर गांव पहुंचा और वही ट्रक खड़ी कर अपने घर चला गया रात के किसी समय चोर सरिया सहित ट्रक उठा ले गए फिर हाल अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है ।।




