- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के वरुण गार्डन के रहने वाले डाक्टर राशिद परवेज साकेत नगर लंका में रहते है।इनका लाइफ फार्मेसी नाम से आर्दली बाजार में एचडीएफसी बैंक में खाता है। चेक खत्म होने पर चेक के लिए बैंक में आवेदन किया गया है। जिसके बाद बीते अक्टूबर में ब्लू डार्ट कंपनी का कर्मचारी ने चेक बुक दिया था। चेक देते समय आरोपी संजय कांतूराम राय निवासी नायर स्टेट नेताजी नगर शांति सेवा संघ 90 फीट रोड हनुमान मंदिर कुर्ला पश्चिम नवी मुंबई महाराष्ट्र हालपता मंगलपुर लोहता के खिलाफ लंका थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी ने चेक चुराने के बाद प्रधान डाकघर में खाता खोला था। खाता खोलने के बाद बैंक के कर्मचारियों की मिली भगत करके बीते 12 नवबर को एक लाख नब्बे हजार रुपए और 15 नवबर को एक लाख पैंसठ हजार रुपए निकाल लिया था। राशिद परवेज का आरोप है कि दोनों चेकों पर उनका हस्ताक्षर और फर्म का मुहर नहीं लगा था। जिसके बाद भी बैंक कर्मियों की मिली भगत से आरोपी ने 355000 रुपए निकाल लिया था। मामले की जानकारी होने पर राशिद के पता करने पर मामले की सच्चाई का पता चला है। पुलिस ने आरोपी संजय कांतूराम राय और अज्ञात में बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।





