
- विशेष संवाददाता: अनुराग सिंह बिष्ट
रिश्वत लेने के लिए अधिकारी अपना रहे नए-नए हथकंडे, योगी सरकार की कड़ी नजर
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत विजिलेंस टीम ने मथुरा की DPRO किरण चौधरी को रिश्वतखोरी के आरोप में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
- छापेमारी: लखनऊ से मथुरा पहुंची विजिलेंस टीम ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित किरण चौधरी के घर पर छापा मारा।
- गिरफ्तारी: छापेमारी के दौरान पुख्ता सबूत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने उन्हें तत्काल हिरासत में लिया।
- लखनऊ रवाना: गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें पूछताछ के लिए लखनऊ लेकर रवाना हो गई।
उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।


