
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: जर्मन अखबार की एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार बार फोन किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया था, जिसमें से 25% सेकेंडरी टैरिफ केवल इस वजह से लगाया गया कि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखी।
ट्रंप द्वारा बार-बार संपर्क करने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी की ओर से फोन कॉल का कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया, जिससे दोनों देशों के बीच उस समय कूटनीतिक संबंधों में तनाव की स्थिति बन गई थी।
यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब वैश्विक मंचों पर व्यापार और विदेश नीति को लेकर अमेरिका और भारत के रुख पर लगातार नजर बनी हुई है।





