
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक सीट का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी स्तर पर सुनियोजित गड़बड़ी का हिस्सा है।
राहुल गांधी ने कहा,
“अभी पिक्चर बाकी है…”
यह सिर्फ शुरुआत है। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास पक्के सबूत हैं। हम इस लड़ाई को संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं और कभी पीछे नहीं हटेंगे।
संविधान की रक्षा का संकल्प
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विपक्ष इस समय सिर्फ राजनीति नहीं कर रहा, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में लगा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि SIR प्रक्रिया के बहाने लाखों-करोड़ों मतदाताओं को सूची से हटाने की साजिश की जा रही है, जिसका विरोध पूरी ताकत से किया जाएगा।
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से भी सवाल किया कि अगर प्रक्रिया पारदर्शी है तो फिर इतने बड़े पैमाने पर नामों की कटौती, गड़बड़ आंकड़े और लोगों को बिना सूचना के मृत घोषित करना कैसे हो रहा है?
उन्होंने यह साफ कर दिया कि यह मुद्दा केवल बिहार का नहीं है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है, और कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इसे संसद से सड़क तक उठाएगा।
विपक्ष की रणनीति तेज
राहुल गांधी के इस बयान के साथ ही यह साफ है कि विपक्ष SIR को लेकर अब आक्रामक मोड में आ गया है और आने वाले दिनों में इसे लेकर बड़े राजनीतिक कदम उठाए जा सकते हैं।








