
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिल्ली: राजधानी में अपराध की दुनिया में नाम कमाने का सपना देख रहा महज 19 साल का अर्शदीप ढिल्ला आखिरकार पुलिस की कार्रवाई में बुरी तरह घायल हो गया।
सूत्रों के मुताबिक, अर्शदीप का मकसद दिल्ली के व्यापारियों से रंगदारी वसूल कर खुद को लॉरेंस बिश्नोई जैसा कुख्यात अपराधी साबित करना था। लेकिन उसकी यह मंशा ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अर्शदीप के एक पैर में चार गोलियां लगीं। मौके पर ही उसे काबू कर लिया गया। यह सब कुछ चंद मिनटों में खत्म हो गया — ऑन द स्पॉट फैसला।
घटना के बाद एक युवक को पीछे सर पटककर रोते हुए देखा गया, जो अर्शदीप का सगा भाई बताया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि अर्शदीप पर पहले से भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे और वह सोशल मीडिया पर भी गैंगस्टर वाली छवि बनाने की कोशिश कर रहा था।
फिलहाल घायल अर्शदीप का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।





