
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में दबंगों के हौसले बुलंद कोतवाली अयोध्या अंतर्गत रानोपाली चौकी क्षेत्र के साकेत पुरी स्थित श्री पेट्रोल पंप पर बीती रात मारपीट की घटना सामने आई जानकारी के अनुसार, UP 32 NT 1809 नंबर की ब्रेज़ा कार पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों जमकर उत्पात मचाया पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप कर्मियों से विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना में पंप संचालक राजेश वर्मा के भांजे को चोटें आई हैं पीड़ित संचालक राजेश वर्मा ने मामले की लिखित तहरीर कोतवाली अयोध्या में दी है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि मामले पर जांच कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है लेकिन यह घटना दूसरी बार श्री पेट्रोल पंप पर हुआ है इसके पहले भी एक घटना घटित हो चुकी है |





