
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। शिक्षा के क्ष्रेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाते हुए वाराणसी जनपद के करौंदी में स्थित कक्षा पाँच तक के ब्राइट बिगिनिंग्स विद्यालय का तीसरा वार्षिक उत्सव दिनांक 25 दिसम्बर 2025 वृहस्तपतिवार को हर्लो उल्लास के साथ मनाया गया । ब्राइट बिगिनिंग्स विद्यालय के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) अजय सिंह ने दीप प्रजव्वलित कर किया ।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) अजय सिंह,उपजिलाधिकारी पवन कुमार पाठक,विद्य़ालय के प्रबंधन अजय कुमार द्विवेदी ,चेयर मैन हीरालाल द्विवेदी एवं प्रधानाचार्या सीमा डे सहित विद्यालय के बच्चों एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।वार्षिक उत्सव में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है, और इस प्रकार के शौक्षणिक संस्थान में बच्चों के उज्वलय भविष्य के निर्माँण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
उन्होंने विद्धालय प्रबंधन को इस सराहनीय पहल के लिए शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि शैक्षणिक योजनाओ, सुविधाओ एवं भविष्य की कार्ययोजनाओ की जानकारी विस्तृत रुप से जानकारी दी ।महोत्सव के दौरान विद्यालय के कक्षा पाँच तक के बच्चों द्वारा नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया । जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा,आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक मूल्यों का प्रभावशाली प्रर्दशन किया और नाट्य प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा बहुत सराहा गया ।





