
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
ओडिशा के बौद्ध जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रील बनाने की दीवानगी में एक 12 वर्षीय बच्चा चलती ट्रेन के नीचे लेट गया। यह खतरनाक हरकत तालुपाली के पास पुरुनापानी स्टेशन के नजदीक हुई। बच्चे का दोस्त इस पूरे कारनामे का वीडियो बना रहा था।
इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया की सनक और रील कल्चर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो बनाने के लिए जान की बाजी लगाना अब आम होता जा रहा है—कोई हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ रहा है, तो कोई पटरियों पर मौत से खेल रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अब वक्त है कि रील की नहीं, रियल परवरिश की जाए। छोटी उम्र में बच्चों को सोशल मीडिया के खतरों से बचाना जरूरी है, वरना यह जुनून जानलेवा साबित हो सकता है।





