
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र और पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय गंगा सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
छोटे लोहिया के रूप में जाने जाते थे जनेश्वर मिश्र
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि जनेश्वर मिश्र जी समाजवादी आंदोलन के सशक्त स्तंभ थे। वे राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और उनकी समाजवादी नीतियों एवं विचारों के कारण उन्हें ‘छोटे लोहिया’ के नाम से जाना जाता था।
एशिया का सबसे बड़ा पार्क उनके नाम पर
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क, जो एशिया का सबसे बड़ा सुंदर पार्क है, समाजवादी विचारधारा के प्रतीक के रूप में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की प्रेरणा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयासों से बनकर तैयार हुआ था।
नौजवानों के प्रेरणा स्रोत रहे जनेश्वर मिश्र
महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र किसानों, पिछड़ों, दलितों और समाज के वंचित वर्गों के लिए संघर्षशील नेता थे। वे युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
इस मौके पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रवीण राठौर, रियाज़ अहमद, संजय सिंह, पार्षद कृष्ण गोपाल यादव, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, पूजा वर्मा, जेपी यादव, इंद्रपाल यादव, औरंगजेब खान, ऋतुराज सिंह, अजय यादव, सुरेंद्र यादव, मुकेश यादव, बाबूराम गौड़, फरीद कुरैशी, शाहबाज लकी, अनस खान, सत्यम यादव, अभय त्रिवेदी, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नेताओं ने समाजवादी मूल्यों की रक्षा और उनके विस्तार के लिए एकजुट होकर काम करने की शपथ भी ली।





