
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: एवीजी पैरामेडिकल कॉलेज में अवैध धन वसूली के आरोपों पर उठे हंगामे ने आखिरकार असर दिखा दिया है। कॉलेज के छात्रों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू होते ही बड़ा फैसला ले लिया।
सासनी के एसडीएम नीरज शर्मा ने समाचार टुडे 24 से बातचीत में स्पष्ट कहा कि छात्रों की शिकायतें सही पाई गई हैं और मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज के मैनेजमेंट को आदेश दिया गया है कि प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से कॉलेज से हटाया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षा के नाम पर किसी भी प्रकार की लूट-खसोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई होगी।
यह कार्रवाई छात्रों के हक में बड़ी जीत मानी जा रही है, जिसने साफ कर दिया है कि जनआवाज़ उठाने से प्रशासन भी सख्त कदम उठाने को मजबूर होता है।





