
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन स्थित रेड टेप शोरूम में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। शोरूम के ऊपरी हिस्से से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह ऊपरी कमरे में रखे कबाड़ में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।
सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमित कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग ने शोरूम को काफी नुकसान पहुंचाया है।
प्रशासन और राहत दल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है।





