
नैनीताल/गढ़वाल: नैनीताल जिले में 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने “ऑरेंज अलर्ट” जारी कर एहतियाती कदम उठाए हैं।
पूर्वानुमान में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अति तीव्र वर्षा के दौर की आशंका जताई गई है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो रही है, जिससे नदियों-नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना बनी हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 31 अगस्त, 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 अगस्त, 2025 एवं 01 सितम्बर, 2025 को जनपद गढ़वाल हेतु (रेड अलर्ट) जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।





