
- रिपोर्ट: सत्य राय
➡️ उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद स्वरूप को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का नया महानिदेशक (इन्वेस्टिगेशन) नियुक्त किया गया है।
➡️ वे 1 अगस्त 2025 से अपना कार्यभार संभालेंगे।
आनंद स्वरूप को जांच और कानून-व्यवस्था के क्षेत्रों में उनके लंबे अनुभव और बेहतरीन प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है। NHRC में उनकी नियुक्ति से मानवाधिकार मामलों की जांच प्रक्रिया को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।





