
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने की बड़ी तैयारी। तहसील सादाबाद के मुख्य मार्गों पर स्थित सभी पेट्रोल पम्पों पर यात्रियों की सेवा के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
सादाबाद कोतवाली में आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी संजय कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने पेट्रोल पम्प संचालकों और संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
प्रमुख निर्देशों में शामिल हैं:
- पेट्रोल पंपों के बायीं ओर बनाए जाएंगे सेवा शिविर
- शिविरों में होगी रोशनी, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, और आराम की व्यवस्था
- हर पंप पर अनिवार्य होगी फर्स्ट एड किट और निःशुल्क कॉल की सुविधा
- बिजली जाने पर रोशनी बनी रहे, इसके लिए पावर बैकअप रहेगा पेट्रोल पंप से कनेक्ट
- शिविरों के बाहर कम से कम 20-20 फीट तक रोशनी की व्यवस्था होगी सुनिश्चित
प्रत्येक शिविर पर लगेगा 4X6 साइज का फ्लैक्स, जिसमें लिखा होगा:
- “कांवड़ियों का जनपद हाथरस में हार्दिक अभिनंदन”
- “यहाँ आरओ शुद्ध पानी एवं शौचालय की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है”
- शौचालय होंगे महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग, और 24×7 सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे
- सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट, नाम और मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित किए जाएंगे
- पुलिस क्षेत्राधिकारी ने साफ किया कि शिविर रोड से कम से कम 10 फीट दूर लगें, और आसपास की घास-झाड़ियों की साफ-सफाई भी हो।
उपजिलाधिकारी ने अपील की:
“कांवड़ यात्रा एक धार्मिक उत्सव है जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि उन्हें हरसंभव सहयोग और सुविधा प्रदान की जाए।”
जनपद हाथरस प्रशासन की यह पहल न केवल व्यवस्था को बेहतर बनाएगी बल्कि जिले की छवि को भी सकारात्मक रूप से प्रस्तुत करेगी।





