
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आईएएस शशिप्रकाश गोयल अचानक अवकाश पर चले गए हैं, जिसकी जानकारी मिलते ही शासन में हलचल मच गई है।
शासन ने अग्रिम आदेशों तक मुख्य सचिव सहित उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर (APC) और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को सौंप दी है।
अब दीपक कुमार कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में शासन की सभी प्रमुख जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। हालांकि शशिप्रकाश गोयल के छुट्टी पर जाने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।





