
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: लखनऊ से रिश्तों को झकझोर देने वाली, एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी में 21 वर्षीय अक्षय प्रताप सिंह ने अपने ही पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि वह हाथ और पैर अलग-अलग स्थानों पर फेंक चुका था और धड़ को ठिकाने लगाने की तैयारी में था। इसी दौरान मामले का खुलासा हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे और उसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करते थे। आरोपी बेटे का दावा है कि पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर उस पर दबाव बनाया जाता था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।





