
- रिपोर्ट: अमित कुमार
रामनगरी में इस समय सनातन धर्म के महाकुंभ जैसा दिव्य आयोजन। 5 से 14 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय श्री रामार्चा महायज्ञ का हो रहा आयोजन।जिसमें 501 विद्वान 501 श्री रामार्चा महायज्ञ करेंगे। इस कार्यक्रम में 8 राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रमुख संत-महात्मा शामिल होंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय प्रमुख हैं।कार्यक्रम की शुरुआत 5 अक्टूबर को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुई,हाथी-घोड़े, रथों के साथ हजारों कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा। श्री राम हर्षणम चारुशीला मंदिर, जानकी घाट अयोध्या से सरयू घाट तक निकाली गई कलश यात्रा।जिसमें हजारों राम भक्तों और संतों ने भाग लिया। इस दौरान संत सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सनातन धर्म के विस्तार और अयोध्या धाम के विकास पर चर्चा होगी। 151 श्रीमद्भागवत पारायण भी होंगे, जिसमें स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे



