
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुंबई: बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े सितारों के साथ कई फिल्मों में काम किया था।
मुकुल देव ने अपने अभिनय से ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी हिट फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसक और फिल्मी जगत के साथी कलाकार गहरे सदमे में हैं।
अभिनेता के निधन की वजह की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्रिटीज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
मुकुल देव न सिर्फ फिल्मों, बल्कि टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-पहचाना चेहरा थे। उनके निधन को इंडस्ट्री ने एक बड़ी क्षति बताया है।




