
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: अलीगढ़–आगरा बाईपास पर नगला अठवरिया मुख्य मार्ग पर लगे अहीर रेजीमेंट के बोर्ड से छेड़छाड़ और उस पर कालिख पोते जाने की घटना ने यादव समाज में जबरदस्त आक्रोश पैदा कर दिया है।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह हरकत अराजक तत्वों द्वारा समाज में वैमनस्य फैलाने की साज़िश है। उन्होंने मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

महासभा पदाधिकारी — प्रमोद यादव(बंटी भैय्या),हीरो यादव उर्फ हीरेंद्र प्रधान, राम यादव, बालकिशन एडवोकेट, शिवेंद्र कुमार एडवोकेट, विवेक यादव, भोला यादव, अंकित यादव, योगेश यादव, जुगनू, बंटी यादव, अभिराम यादव, मनूप यादव, सुखवीर सिंह, नरेंद्र यादव, बबलू कुमार और रंजीत यादव — ने चेतावनी दी कि अगर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो यादव समाज सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा।

हाथरस एसपी का बयान
पुलिस अधीक्षक हाथरस ने संगठन पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा, “घटना की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।”





