
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी का प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार अयोध्या धाम में आगमन हुआ। यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद उत्साहजनक रहा, जहां पूरे शहर में भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थीं।
अयोध्या जिला पंचायत की सम्मानित अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह जी तथा उनके प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित जी ने विशेष रूप से श्री पंकज चौधरी जी का हार्दिक स्वागत किया। रोली सिंह जी ने तिलक लगाकर, रोली-चावल से अभिनंदन कर और पुष्प-माल्य अर्पित करके नए प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह प्रथम आगमन अयोध्या में भाजपा संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रतीक रहा। हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर शंखनाद, पुष्पवर्षा, मानव श्रृंखला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया। श्री चौधरी जी ने रामलला के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की उन्नति की कामना की तथा 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत संकल्प व्यक्त किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह जी ने कहा कि अयोध्या जैसे पावन स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष का आगमन पार्टी के लिए नई ऊर्जा का संचार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।





