
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: 17 फरवरी लखनऊ विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेसियों को जगह-जगह किया गया हाउस अरेस्ट इसी कड़ी में अयोध्या में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल कुमार खत्री को उनके आवास अयोध्या फैजाबाद बजाजा पर हाउस अरेस्ट किया गया जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार कांग्रेस से डरी हुई है घबराई हुई है यह सरकार तानाशाही की सरकार है लेकिन अब कांग्रेस किसी भी तरह की तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह से लखनऊ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था और हो रहा है जिन पर पुलिस सख्ती कर रही है यह बहुत ही निंदनीय है हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने का हक है तो वहीं नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल होने पर बोले कि जिस नेता को लगता है जिस पार्टी में वह रह रहा है और वहां उसका स्थान सुरक्षित नहीं है तो वह इस तरह का कार्य करता है यह वही कार्य है उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव करीब है अभी बहुत से दल के नेता इधर से उधर होंगे।




