
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ।
भाजपा पार्षद रानी कनौजिया का लंबी बीमारी के बाद निधन।
दौलतगंज वार्ड से तीन बार पार्षद रहीं रानी कनौजिया नहीं रहीं।
करीब एक साल से चल रहा था इलाज, सोमवार को ली अंतिम सांस।
तबीयत बिगड़ने पर तीन दिन पहले लोहिया अस्पताल में कराया गया था भर्ती।
फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं पार्षद रानी कनौजिया।
मंगलवार को गुलालाघाट पर होगा अंतिम संस्कार।
सुबह 11 बजे पजावा स्थित आवास से निकलेगी शव यात्रा।
पति रामऔतार कनौजिया ने दी निधन की जानकारी।
भाजपा पार्षद दल के नेता सुशील तिवारी पम्मी ने जताया शोक।
अनुराग मिश्रा अन्नू समेत कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदना।




