
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ की बिजनौर पुलिस ने शनिवार देर शाम एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 570 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
बिजनौर प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि मौलवी खेड़ा से इठुरिया जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले के पास बनी झोपड़ी से आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम दशरथ पाल बताया। वह कृष्णा नगर के आजाद नगर का रहने वाला है।
पुलिस ने बरामद गांजा अपने कब्जे में लेकर रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया।




