
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी समारोह के दौरान तमंचे के साथ रील बना डाली। “शौक मेरा हथियारों का” गाने पर शूट की गई इस रील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा युवक नहटौर के मोहल्ला नौदा का रहने वाला है। वीडियो में वह खुलेआम तमंचा लहराते हुए नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि उसने शादी के जश्न को हथियारों के प्रदर्शन का मंच बना दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। युवक की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर इस तरह के खतरनाक ट्रेंड्स को लेकर पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।
पुलिस ने अपील की है कि इस तरह के वीडियो न बनाएं जो कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। रील बनाने का शौक अगर हथियारों के साथ जुड़ जाए तो इसका अंजाम कानूनी कार्रवाई हो सकता है।





