
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बिजनौर: पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के नेतृत्व में बिजनौर पुलिस ने नजीबाबाद चौक में 27 सितंबर को हुई करोड़ों रुपए की चोरी का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस ने महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी।
आरोपियों के कब्जे से ₹6 करोड़ से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए। सफलता पर डीजीपी ने पुलिस टीम को ₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया।




