
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बिजनौर: जिले के किरतपुर के सराय इम्मा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 8 साल के आयान नामक बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली को बच्चे और महिलाओं को कुचलते हुए गुजरते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।



