
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
पूर्णिया, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर 2025 को बिहार के पूर्णिया दौरे के दौरान “जीविका दीदियों” को लाने के लिए बसों में शिक्षकों को कंडक्टरों की वर्दी में ड्यूटी करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश बनमनखी, पूर्णिया के अंचल अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।
इस फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पार्टी का कहना है कि शिक्षकों को उनकी गरिमा के विपरीत इस तरह के कार्य में लगाना उचित नहीं है। इस मुद्दे ने स्थानीय स्तर पर विवाद को जन्म दे दिया है, और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।




