
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव भी मंच पर दिखाई दिए।
इस दौरान पप्पू यादव प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करते और किसी मुद्दे पर जोरदार ठहाका लगाते नजर आए, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
यह दृश्य दर्शकों और राजनीतिक विश्लेषकों दोनों के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि पप्पू यादव हाल ही में कांग्रेस के समर्थन से लोकसभा पहुंचे हैं।




