
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
लखनऊ: यूपी में वर्तमान भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो चुका है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं,नेताओं समेत अब विपक्षी दलों में भी इस बात की उत्सुकता है की भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल से समाचार TODAY 24 के ब्यूरो हेड ज्ञानेश वर्मा ने बातचीत की।
आज कई दिनों के बाद व्यवसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल लखनऊ एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा की आज 2047 में भारत को विकसित कैसे बनाया जाए। इसको लेकर एक बैठक थी। अगर भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तो उत्तर प्रदेश को भी कम से कम 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना पड़ेगा। इस रोड़मैप पर हम कैसे आगे बढ़ेंगे। इस पर चर्चा हुई है।
बच्चों,युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें कंपनियों, उद्योगों में काम दिलाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। इसके लिए सभी ITI संस्थानों में योग्य ट्रेनरों और लैब की व्यवस्था की गई है।
वहीं मंत्री कपिल देव ने नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कहा कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अगड़ी जाति से होगा। दलित या पिछड़ा होगा। इसको लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कोई सीधा बयान चैनल को नहीं दिया। इतना जरूर कहा, की अब समय आ गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द मिलेगा। गौरतलब है की 13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा और 14 दिसंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा।


