
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: श्री दाऊजी महाराज मेला प्रांगण सोमवार को आध्यात्मिक आभा और सामाजिक समरसता के संकल्प से सराबोर रहा। परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के गुरुदेव, राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ जी महाराज की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में जिले भर के संत, समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियां एक मंच पर जुटीं।
कार्यक्रम का आयोजन यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमर सिंह गंगवार के निर्देशन और जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ. विकास शर्मा ने की।
उद्घाटनकर्ता और मुख्य बातें:
प्रदेश महामंत्री एवं एससी/एसटी आयोग के सदस्य माननीय उमेश कठेरिया ने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा — “परम पूज्य अवैद्यनाथ जी ने समाज को हिंदुत्व और सामाजिक समरसता का मंत्र दिया था। आज हम सब उसी मार्ग पर चल रहे हैं।”
गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि “हर परिवार में एक गौमाता की सेवा ही अवैद्यनाथ जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
विशेष उपस्थिति:
पूर्व सांसद की पत्नी श्रीमती रजनी दिलेर, एससी/एसटी आयोग सदस्य ओमप्रकाश नायक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ बृज क्षेत्र की सहसंयोजक श्रीमती शालिनी पाठक, विश्व हिंदू परिषद से प्रवीण खंडेलवाल, जय शर्मा, जिला प्रभारी विशाल वार्ष्णेय, एवं संगठन मंत्री सुधीर गुप्ता सहित तमाम गणमान्य मंचासीन रहे।
सहभागिता से सजी सभा:
जिला संरक्षक नानक चंद पचौरी, डॉ. संजय राणा, संजू सिंह गहराना, जितेंद्र पहलवान, नवीन चतुर्वेदी, विशाल पत्रे, शिव शंकर गुलाटी, थान सिंह तोमर, ललित चौधरी, डॉ. मुनेश चौधरी, हरजेन्द्र चौधरी, हरेंद्र शर्मा, पवन कौशिक, अभिषेक कौशिक समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौजूदगी दर्ज की।
मातृशक्ति की दमदार भागीदारी:
कार्यक्रम की खास पहचान रही मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता — अनीता गोयल, रचना गोयल, बाला शर्मा, विनीता वार्ष्णेय, चांदनी शर्मा, गुड़िया चौधरी सहित बहनों ने पूरे आयोजन को सफलता तक पहुंचाया।
संगोष्ठी के अंत में श्रद्धालुओं ने अवैद्यनाथ महाराज जी को नमन किया और हिंदुत्व, सामाजिक एकता व गौसेवा के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।




