
रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस में सूर्य नगर कॉलोनी धर्म व राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी दिखी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की संयुक्त जिला योजना बैठक में कार्यकर्ताओं ने ओजस्वी नारों और दृढ़ संकल्प के साथ आगामी कार्यक्रमों का खाका खींचा।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने की। मंच पर उपस्थित उमाकांत विभाग संगठन मंत्री, प्रवीण खंडेलवाल जिला मंत्री, दीप्ति वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष ने भारत माता व श्रीराम दरबार की छवि पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उमाकांत विभाग संगठन मंत्री ने जोशीले संबोधन में कहा – हिंदुत्व और सनातन धर्म की रक्षा के लिए जात-पात व छुआछूत जैसे भेद खत्म करने होंगे। समरसता के भाव से ही संगठन मजबूत होगा।”

उन्होंने आगामी प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की:
- 20 सितंबर – बदायूं में सेवा विभाग की बैठक
- 27 सितंबर – हाथरस में दुर्गा अष्टमी महोत्सव
- 12 अक्टूबर – बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग, मथुरा
- 15 अक्टूबर – 1100 छात्रों की नैतिक परीक्षा (कक्षा 6 से 10 तक)
- दुर्गा वाहिनी का विशेष वर्ग और पूजा-अर्चक बैठक भी आयोजित होगी
जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने उत्साह भरते हुए कहा – हम सभी भारत मां के सपूत हैं। सनातन धर्म की रक्षा और समाज सेवा के लिए तन-मन-धन से सदैव तत्पर रहेंगे।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को मूर्त रूप देने का आह्वान किया।
बैठक में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं –
- हर्ष चौहान को नगर सह सुरक्षा प्रमुख
- मोनू एवं लखन को नगर सह गौरक्षा प्रमुख
जिन्हें ओम उच्चारण के साथ सहमति प्रदान की गई।
सभा के अंत में भानु प्रताप सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में कैलाश कूलवाल, हर्षित गौड़, अमरदीप, सचिन वार्ष्णेय, अनमोल अग्निहोत्री, विजय गुप्ता, राजीव प्रताप, मोहनलाल शर्मा, गौरव प्रजापति, अमित शर्मा, तरुण शर्मा, चेतन यादव, भूपेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा की ओर से प्रियांशी, कनक खंडेलवाल, कल्पना वार्ष्णेय, अनीता चौधरी, वीना ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। नारा गूंजा – “भारत माता की जय, जय श्रीराम” और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर उत्साह छलकता दिखा।




