
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक के चेयरमैन और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के पूर्व अध्यक्ष टीएन मनोहरन का निधन हो गया है। वित्तीय जगत में उनका नाम एक सशक्त और सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था।
टीएन मनोहरन ने अपने करियर के दौरान केनरा बैंक के चेयरमैन के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में शोक की लहर है।
मनोहरन को चार्टर्ड अकाउंटेंसी और बैंकिंग क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता था। उन्होंने संकट के समय IDBI बैंक को स्थिरता की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी।
उनकी विद्वता और नेतृत्व क्षमता को हमेशा याद किया जाएगा।





