
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: गाजीपुर थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर SPBD इंटर कॉलेज तिराहे के पास वाहन संख्या UP32GY1257 की चेकिंग के दौरान 87 किग्रा 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं—1. प्रदीप यादव, पुत्र रामबदन यादव, निवासी ग्राम शहाबुद्दीनपुर, थाना बिलरियागंज, उम्र 48 वर्ष और 2. अभिषेक सिंह उर्फ गोलू, पुत्र मोहन सिंह, निवासी बंशीबाजार हडसर, थाना सिकंदरपुर, उम्र 34 वर्ष।
गिरफ्तार के दौरान 01 वाहन मारुति सुजुकी एस-क्रॉस जेटा भी बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों पर थाना भुड़कुड़ा में मु.अ.सं. 76/26, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। प्रदीप यादव पर पहले से गैंगस्टर एक्ट, विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कई मुकदमे हैं। अभिषेक सिंह उर्फ गोलू पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।





