
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
भोपाल: कभी महाकुंभ में घूम-घूमकर माला बेचने वाली मोनालिसा की किस्मत ने ऐसी करवट ली कि आज वह करोड़ों रुपये कमा रही हैं। भोपाल में अपनी म्यूजिक एल्बम की लॉन्चिंग के मौके पर पहुंचीं मोनालिसा ने अपनी संघर्षभरी कहानी साझा की।
मोनालिसा ने बताया कि वह पहले कुंभ मेले में माला बेचती थीं, लेकिन भगवान शंकर की कृपा से उनकी जिंदगी बदल गई। अब वह अपने गांव में एक बड़ा स्कूल खोलने की तैयारी कर रही हैं। उनके पास खुद की SUV है और गांव में शानदार मकान भी बनवा लिया है।
मोनालिसा अब तक तीन म्यूजिक एल्बम में और एक फिल्म में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने विश्वास, मेहनत और भगवान की कृपा को देती हैं। उनका सपना है कि वह अपने जैसे और लोगों की जिंदगी भी बेहतर बना सकें।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले श्याम बिहारी नामक एक कथित बाबा को बच्चियों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो व फोटो बनाने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है।




